Wednesday, January 30, 2019

शहीदों की शहादत को है नमन !



shahid divas














शहीदों की शहादत 
को है  नमन !

राष्ट्र प्रेम  ही 
जिनका ध्येय 
राष्ट्र हित ही 
जिनका उद्देश्य 
उन शहीदों की 
शहादत को है नमन !

देश के उन सपूतों को 
देश के उन वीरों को 
देश के उन लाड़लो को 
देश के उन शहीदों की 
शहादत को है नमन !

न झुके, न रुकें 
चाहे सर पे सर कटे 
आज़ाद अपने वतन 
पे कुर्बान हुए सरताज़ 

शहीदों की शहादत 
को है  नमन!


Wednesday, January 23, 2019

हौसला हे मन में

motivat poetry




हे जोश दिल में 
हौसला हे मन में 

सामने अदृश्य पथ है 
सूझे न कोई डगर है 
रख अपने पे यकीं 
रुक न तु ए पथिक 

हे जोश दिल में 
हौसला हे मन में 

सागर,पर्वत,नदियाँ 
और सघन वन भी 
तुझे न रोक पायेंगे 
तेरे इरादों की ठोकर 
से सब पिघल जायेंगे 

हे जोश दिल में 
हौसला हे मन में 

Monday, January 21, 2019

मनोरंजन के फायदे



Entertainment  must



                         मनोरंजन के फायदे 


मनोरंजन क्या है ?

जो काम करने से मन को आनंद मिलें वह 
मनोरंजन हैं। 

मनोरंजन के फायदे :

शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर होती हैं। 
आयु बढ़ती हैं। 
दिल व् दिमाग स्वस्थ रहता हैं। 
शारीरिक ऊर्जा व बल प्राप्त होता हैं। 
तनाव दूर होता हैं। 

मनोरंजन कब करें ?

जब आपके पास कोई दूसरा काम न हो तब आप 
मनोरंजन करें। 
 जब आप काम करते करते थक जाये तब आप मनोरंजन 
कर  सकते हैं। 
काम के साथ साथ भी आप मनोरंजन कर  सकते हैं। 

                                 मनोरंजन के साधन :


मनोरंजन के अनेक साधन हैं। 
स्थान,समय,मूड के अनुसार उनका चयन किया  जा सकता हैं। 
जैसे : संगीत, भ्रमण,फिल्म,लोकसंगीत,सामाजिक कार्यक्रम,
मेल मिलाप,बातचीत,पारिवारिक कार्यक्रम,रीडिंग, खेल 
ऐतिहासिक स्थल आदि। 




Sunday, January 20, 2019

काम की बातें


kam ki bate








काम की बातें 


अपने माता पिता की सेवा करें। 
kam ki bate

पहले विचार करें फिर बोले।

अच्छी पुस्तकें पढ़े।

अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। 

खान पान में सावधानी रखें।

सुबह जल्दी उठे। 

तनाव मुक्त जीवन जिये।

सदा अच्छी संगति में रहें। 

ईश्वर पर विश्वास रखें। 

समय को समझदारी से खर्च करें। 

Saturday, January 19, 2019

जीवन हे तो गीत है !

 life poetry



जीवन हे तो गीत है 
गीत हे तो संगीत है 
संगीत हे तो स्वर है 
स्वर हे तो ताल है 
ताल हे तो धमाल है 
धमाल हे तो कमाल है 
 कमाल हे तो ख्याल है 
ख्याल हे तो अहसास है 
अहसास हे तो जबाब है 
जबाब हे तो हिसाब है 
हिसाब हे तो मिलन है 
मिलन हे तो उत्साह है 
उत्साह हे तो गीत है 
गीत हे तो जीवन है 
जीवन हे तो गीत है !

Thursday, January 17, 2019

Thoughts



Motivation





समय गतिमान है 
हर क्षण मूलयवान हैं। 


सफलता शुरुआत चाहती है 
      चाहे वह छोटी ही क्यों न हो। 

सफलता  के लिए आवश्यक है 
आत्म नियंत्रण,आत्मविश्वास,स्वप्रेमी विचारधारा 
प्रसन्न, मन,उत्साह। 

 एक लक्ष रखो, पा  लेने पर दूसरा सोचों।

ख़ुदी को  कर बुलुंद इतना क़ि 
खुदा  वन्दे से पूछे बता तेरी रज़ा क्या हैं। 
  

Tuesday, January 15, 2019

Thoughts



motivation




जो जैसा सोचता है 
  वैसा ही  बन जाता हैं। 


जहाँ चाह है वहाँ राह  हैं। 


अपने प्रभु का सदा स्मरण करें। 


अपने लक्ष्य को हर क्षण दोहराते रहें। 


नियमित एवं समयबद्धता से किया गया 
कार्य सफलता निश्चित दिलाता हैं। 

Monday, January 14, 2019

Thoughts



motivation




दिमाग पैराशूट की तरह है 
जो खुलने पर ही काम करता हैं। 


जिसे उड़ने की धुन होती है 
वह रेंगना पसंद नहीं करता। 

जिसने अपना सब कुछ दाँव पर 
लगा दिया हो उसकी जीत निश्चित हैं। 

शौक को सदैव पूरा करते रहे 
यह आपको सदा तरोताजा व् जवान 
बनाये रखेगा। 

निरंतर नया सीखते रहना यौवन 
को बनाये रखता हैं। 

Thursday, January 10, 2019

मनुष्य और जीव जगत का सम्बन्ध


human and animal





मनुष्य और  जीव जगत का सम्बन्ध 

मनुष्य सदियों से इस धरा पर निवास कर  रहा हैं। 
अपने आसपास के वातावरण के साथ सामंजस्य 
रखकर ही जीवन जिया जा सकता हैं। 
मनुष्य का जीव  जगत से सबंध भी  उतना ही प्राचीन 
है जितना की मनुष्य का इतिहास। दोनों ही एक दूसरे के                      साथ रहते आ रहे हैं। दोनों ही का एक दूसरे पर गहरा 
प्रभाव पड़ता हैं। कभी मित्र कभी शत्रु ?
चूकि मनुष्य अधिक समझदार है इसलिए वह जीव 
जंतुओं का उपयोग अपनी आवश्यकता के अनुसार 
करता हैं। 
इनमें मुख्य आवश्यकताए हे -
आवागमन,दुग्ध पालन,मछली पालन,माँस भछण,शौक,
प्रदर्शन,मनोरंजन,व्यवसाय आदि। 


humanand animan realtion



जब आधुनिक संचार के साधन नहीं थे तब कबूतर संचार का साधन थे,
इसी प्रकार यातायात के प्राचीन साधन बैलगाड़ी,रथ,घोड़ागाड़ी थे। 
जिनका उपयोग आज भी किया जाता हैं। 
भला कुत्ते  वफ़ादारी पर किसे शक होगा।घर में पिंजरे में बंद तोता 
परिवार  सदस्य बन जाता हैं। नाग पूजा की परम्परा भी सदियों से हैं। 
गाय को गौ माता कहते हैं। गाय का दूध तो बेहद उपयोगी हे ही इसके 
अलावा गौमूत्र एवं गोबर भी कम उपयोगी नहीं। 
कोयल की सुरीली तान भला किसे नहीं लुभाती हैं। 
कोऔ को भी पितृपक्ष में विशेष सम्मान प्राप्त हैं। चिड़ियाँ रानी हो 
या बयां का घोंसला इनकी बात ही निराली हैं। 
मनुष्य का जीव जगत से सम्बन्ध मित्रतापूर्ण हैं। इस रिश्तें को 
बनाये रखने का प्रयास सभी को करना चाहिए। 


Tuesday, January 8, 2019

उत्तम स्वास्थ ही सच्चा धन है





do healthy




उत्तम स्वास्थ  ही सच्चा धन है 


 स्वस्थ रहना ही हमारा स्वभाव है,इसलिए जब हम 

अस्वस्थ होते है तो बेचैन होते हैं। 

सफलता के लिए भी उत्तम स्वास्थ होना पहली आवश्यकता हैं। 
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें अपनायें। 
आदत अच्छी होगी तो तन भी अनुकूल होगा। 
खान-पान ,रहन -सहन ,सोच -विचार 
इन तीन बातों का विशेष ध्यान रखकर  स्वस्थ रहा जा सकता हैं। 
अपने आपको सदा व्यस्त रखें। 
do healthyतनाव को टालने की आदत बनायें। 
अपने जीवन की सुखद यादों को ताज़ा करते रहें। 
मनपसंद संगीत सुनें 
जैसे कि -फ़िल्मी,लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत,वेस्ट्रन संगीत,
ग़ज़ल,भजन,वाद्य धुन। 
खेल खेलें। 

Sunday, January 6, 2019

स्वस्थ कैसे बनें ?



make healthy



स्वस्थ - तन व मन 



यदि आपको अपने मन को स्वस्थ रखना हे तो 

तन को स्वस्थ रखना होगा। और यदि  तन को स्वस्थ रखना 
हे तो मन को  स्वस्थ रखना होगा। 
अर्थात दोनों ही एक दूसरे पर निर्भर हैं। 
तन को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले 
अपनी आदतों पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। 
आदत वो होती हे जिसके हम धीरे धीरे आदी 
 हो जाते हैं। 
यदि आदते अच्छी नहीं है तो सबसे पहले उन्हें 
ठीक करने की शुरुवात कीजिये। 
अच्छी आदतें  विकसित कीजिये। 
रत को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना 
इससे  शुरुवात कीजिये। 
इससे आप स्वस्थ भी बनेंगे और बुद्धिमान भी। 
मन में अच्छे विचारों को भरते रहिये। 
जब भी मन  में नकारात्मक विचार आये तो उसे दूर 
खदेड़ दे। 
फिजूल की बातो को दिल व् दिमाग में घर न बनाने दे। 
क्योकि यदि आपको अपने आपको स्वस्थ रखना हे 
तो  वो केवल आप ही कर सकते हैं। 


Friday, January 4, 2019

बचपन और बुढ़ापा - कुछ समानता तो कुछ असमानता

new vision


बचपन और बुढ़ापा 




बचपन और बुढ़ापा - कुछ समानता तो कुछ असमानता 



समानता ---


दूसरों पर निर्भरता
जिज्ञासा 
ज़िद 
स्वयं कुछ करने में असमर्थ 
छोटी छोटी इछाये 
छोटे सपनें  पर ख़ुशी अधिक 




असमानता-----



बचपन बाल कीड़ाओ का आनंद 

तो बुढ़ापा बीमारिओं  का बोझ। 



बचपन माता पिता का प्यार 

तो बुढ़ापा अपनों का तिरस्कार।
new vision
 

बचपन निरंतर शारीरिक बल एवं 

विकास की ओर अग्रसर 
तो बुढ़ापा ढलता शरीर,धूमिल इच्छाएँ ,
कमजोरी।
बचपन नई इच्छाएँ ,सपनें,खेल 
तो बुढ़ापा जीवन भर  यादो का लेखा जोखा।