Thursday, August 15, 2019

15 अगस्त का दिन हे महान - कविता




                         15 अगस्त का दिन हे महान -कविता 


Independence Day Poetry 2019


15 अगस्त का दिन हे महान
 मुक्त हुआ था हिंदुस्तान 


 वर्षो  की गुलामी में जकड़ा 
 अत्याचारों के वार  झेलता 
 दमन चक्र में आँसु पीता 
 खड़ा हुआ था हिंदुस्तान 


15 अगस्त का दिन हे महान
 मुक्त हुआ था हिंदुस्तान 

तब भारत के वीर सपूतों ने 
सपना देखा था एक महान 
मुक्त गगन की छाँव में 
मुक्त बने यह देश महान 

15 अगस्त का दिन हे महान  
 मुक्त हुआ था हिंदुस्तान 


आज़ाद वतन करने की खातिर 
बलिदान हुए सपूत महान 
क्रांति के उन वीरों  को 
अर्पण हमारे श्रद्धा सुमन 


15 अगस्त का दिन हे महान  

     मुक्त हुआ था हिंदुस्तान