Showing posts with label Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Entertainment. Show all posts

Monday, April 5, 2021

कोरोना कविता

 कोरोना ही कोरोना हे

  हर तरफ  बस कोरोना है

  सुबह से लेकर शाम तक

  कोरोना ही कोरोंना है

  कोरोना के काल में

  जीवन हुआ विकराल है

  रोजी रोटी के संघर्ष में

  हथैली पर जान है ।

   

   

  


Friday, July 24, 2020

कोरोना से जंग

लड़ो जंग, कोरोना संग
ना रुको, ना झुको
हर हाल मे डटे रहो
धैर्य को साथ लेके
जंग ये लड़ते रहो
होशला खुद  पे  रखो
संघर्ष सदा करते रहो
दिन जल्द ये बदलेंगे
हर हाल मे जीतेंगे 

Wednesday, May 22, 2019

ज़िंदगी रिलेटेड सांग लिस्ट


ज़िंदगी रिलेटेड  सांग लिस्ट 



life songs list











  1. ज़िंदगी एक सफर है सुहाना 
  2. ज़िन्दगी प्यार का गीत हैं 
  3. ज़िंदगी की न टूटे लड़ी 
  4. ज़िंदगी इम्तहान लेती है 
  5. एक रास्ता हे ज़िंदगी 
  6. ज़िंदगी में जीते जीते मरना 
  7. एक प्यार का नगमा है 
  8. रोते हुए आते हे सब 
  9. मैं  ज़िंदगी का साथ निभाता 
  10. जीवन के सफर में राही 
  11. ज़िंदगी के सफ़र में गुज़र जाते हे 



Sunday, April 28, 2019

संगीत - जीवन का सौन्दर्य एवं आनन्द



  संगीत - जीवन का सौन्दर्य एवं आनन्द 


Music give us happy life




मनुष्य प्राचीनकाल से संगीत प्रेमी रहा हैं। संगीत नीरस जीवन को सरस बना देता हैं। पत्थरो में जान  डाल देता हैं। अंधकार में प्रकाश भर देता हैं। 


मनरूपी पंछी को उन्मुक्त गगन की ऊचाइयां  छूने को मजबूर कर देता हैं।


संगीत का मनुष्य से गहरा सम्बन्ध हैं। यहाँ तक कि संगीत जन्म से मृत्यु तक की यात्रा में हमारे साथ रहता हैं। चाहे नवजात शिशु के जन्म का उत्सव हो 

या उसे ममतामयी माँ के द्वारा लोरियाँ गाकर सुलाना हो। विद्यालय में 

सांस्कृतिक कार्यकम हो या फिर प्रार्थना ,घर में कोई तीज त्यौहार ,विवाह हो संगीत सब जगह साथ होता हैं।


संगीत एक जीवंत कला है। यह नाद  ऊर्जा पर आधारित हैं। इसकी तरंगे ह्रदय को छूती हैं। इनका प्रभाव समस्त प्राणियों ,पेड़ -पौधों पर तो पड़ता है ,जड़ पदार्थो पर भी पड़ता हैं। 

सभी कलाओं में सर्वश्रेष्ठ कला संगीत ही हैं। यह इसलिए क्योकि इसका माध्यम नाद अति सूक्ष्म होता है परन्तु इसका प्रभाव व्यापक होता हैं,नाद मधुर एवं कर्णप्रिय ध्वनि होती हैं। 


संगीत वह ललित कला है जिसमें स्वर और लय के माध्यम से हम अपने भावों को प्रकट करते हैं। गायन ,वादन ,नृत्य तीनों ही संगीत के रूप हैं। 


सम्पूर्ण जगत का  आधार ॐ (ओम ) है जो कि एक नादात्मक ध्वनि हैं। इसका अर्थ हे कि सृष्टि में निरंतर जो घट रहा है उसमें संगीत की भी मुख्य भूमिका रहती हैं। चाहे सृष्टि के सृजन का समय हो या फिर इसके विनाश का ताँडव ,चाहे हर्ष और उल्लास का वातावरण हो या फिर युद्द द्वारा महाविनाश की दुन्दुभि। कहते हैं अयोध्या,किष्किन्धा और लंका सदैव संगीत की ध्वनियों से गुंजायवान रहती थी। 

संगीत में  इतनी शक्ति है कि वह हर तरह के रोगी को निरोगी बना देता हैं। 

वैज्ञानिक शोधों द्वारा यह सिद्ध हो चुका हे कि अनेक रोगों का का उपचार अलग अलग रागो द्वारा किया जा सकता हैं। 


हमें ईश्वर के निकट ले जाने का यह सबसे सरल माध्यम हैं। तभी तो 
सुर,मीरा,तुलसी एवं सूफी संतो ने भक्ति संगीत के माध्यम से अपने ईश की वंदना कर  उन्हें अपने समीप पाया। उन्होंने जन सामान्य को भी इसे अपनाने की सलाह दी। 

संगीत सभी के लिए उपयोगी हैं। यह हर एक की उन्नति एवं विकास में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोगी हैं। यह न केवल हम सबका मनोरंजन करता है बल्कि यह हमें मानसिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर  देता हैं। तन मन को ताजगी से भर देता हैं। 



music give happy life

Monday, January 21, 2019

मनोरंजन के फायदे



Entertainment  must



                         मनोरंजन के फायदे 


मनोरंजन क्या है ?

जो काम करने से मन को आनंद मिलें वह 
मनोरंजन हैं। 

मनोरंजन के फायदे :

शारीरिक एवं मानसिक थकान दूर होती हैं। 
आयु बढ़ती हैं। 
दिल व् दिमाग स्वस्थ रहता हैं। 
शारीरिक ऊर्जा व बल प्राप्त होता हैं। 
तनाव दूर होता हैं। 

मनोरंजन कब करें ?

जब आपके पास कोई दूसरा काम न हो तब आप 
मनोरंजन करें। 
 जब आप काम करते करते थक जाये तब आप मनोरंजन 
कर  सकते हैं। 
काम के साथ साथ भी आप मनोरंजन कर  सकते हैं। 

                                 मनोरंजन के साधन :


मनोरंजन के अनेक साधन हैं। 
स्थान,समय,मूड के अनुसार उनका चयन किया  जा सकता हैं। 
जैसे : संगीत, भ्रमण,फिल्म,लोकसंगीत,सामाजिक कार्यक्रम,
मेल मिलाप,बातचीत,पारिवारिक कार्यक्रम,रीडिंग, खेल 
ऐतिहासिक स्थल आदि। 




Tuesday, November 27, 2018

मनोरंजन !

entertainment poem

    
                मनोरंजन 



मन में जागे 
उमंग तरंग 
तो होता है 
मनोरंजन !



जो दे तन मन को 

ऊर्जा व् शक्ति 
उसे कहते है 
मनोरंजन !



साधन बहुत हे 

चाहे जो अपना लो 
हँसना गाना मुस्कुराना 
हे इसकी पहचान 
सभी के दिलो दिमाग पर 
इसका   हे  राज 
भ्रमण कला संस्कृति 
संजोये हुए हे महान 

Thursday, November 15, 2018

मनोरंजन ---






entertainment








           मनोरंजन ---                                                मनोरंजन एक वैकल्पिक विषय नहीं है बल्कि यह 

 हर एक की जरूरत हैं। 

  मनोरंजन केवल घर में बैठकर  टेलीविजन कार्यकम 

  देखना या फिर इंटरनेट पर समय बिताना भर नहीं हैं। 

               मनोरंजन तब से है जब से यह जीवन हैं। 

               अर्थात जहाँ जीवन हे वहाँ  मनोरंजन भी अवश्य हैं। 

               इसकी आवश्यकता न केवल इंसानो को है जगत के 

                       सभी प्राणियों को हैं। 

               जिस तरह भोजन से हमें  शारीरिक बल मिलता हे 

  उसी तरह मनोरंजन से हमें  मानसिक बल मिलता हैं। 

सुखी जीवन का आधार हे यह मनोरंजन। 

  मनोरंजन के अनगिनत साधन हैं। कुछ हमें मुफ्त में 

  मिल जाते हे तो कुछ पर हम धन खर्च करते हैं। 

मनोरंजन का मजा सामूहिक भी लिया जा सकता हे 

  या व्यक्तिगत भी। 
     
         अपनी पसंद के साधनों को चुने और स्वस्थ रहें।